खेत देखने जा रहे युवक को 5 गोलियां दाग मार डाला

बिहार के मधेपुरा जिले में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुरैनी थाना क्षेत्र के मकदमपुर पंचायत के छब्बू वासा ठाकुरबारी समीप बुधवार की सुबह करीब छह बजे बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से जख्मी युवक को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की खबर फैलते ही सीएचसी में लोगों की भीड़ लग गई। मृतक की पहचान छब्बू वासा निवासी मनदेसरी यादव के पुत्र विकास कुमार( 32) के रूप में की गई है। युवक को पांच गोली मारने की बात कही जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतक खेत देखने के लिए गया था। इस दौरान गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई।

  • Related Posts

    समृद्धि यात्रा में मुजफ्फरपुर को 853 करोड़ की सौगात, सीएम नीतीश ने 172 योजनाओं का किया उद्घाटन–शिलान्यास

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नशे में धुत दूल्हा पहुंचा स्टेज पर, दुल्हन ने शादी से किया इनकार, पूरी बारात बनी बंधक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *