सबौर में मतदाता जागरूकता रैली निकली, डीएम बोले – वोट नहीं करने वालों को 5 वर्षों तक रहेगा अफसोस

भागलपुर, 23 अक्टूबर 2025।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर भागलपुर प्रशासन मतदाताओं में जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर अभियान चला रहा है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में गुरुवार को उच्च विद्यालय, सबौर परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, आशा कार्यकर्ता, विकास मित्र, टोला सेवक और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

डीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 11 नवंबर 2025 को मतदान का दिन लोकतंत्र का पर्व है। हर मतदाता को सुबह 7 बजे मतदान केंद्र पहुंचकर पहले मतदान और फिर जलपान करना चाहिए। उन्होंने कहा, “एक व्यक्ति को अपने जीवनकाल में अधिकतम 15 से 16 बार मतदान करने का अवसर मिलता है। मतदान में केवल एक मिनट लगता है, लेकिन अगर आप इससे चूक जाते हैं, तो अगले 5 वर्षों यानी करीब 44,000 घंटे तक अफसोस रहेगा।”

डीएम ने लोगों से अपने परिजनों और पड़ोसियों के साथ मतदान करने की अपील की और कहा कि हर मत का मूल्य समान है – चाहे वह अमीर का हो या गरीब का। उन्होंने कहा कि मतदान के माध्यम से ही नागरिक अपनी सरकार बनाने में भागीदारी सुनिश्चित करते हैं।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी, स्वीप भागलपुर प्रदीप कुमार सिंह ने भी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने और अपने आस-पास के लोगों को प्रेरित करने की अपील की।

कार्यक्रम के बाद हजारों प्रतिभागियों ने सबौर बाजार क्षेत्र में मतदाता जागरूकता रैली निकाली, जिसे डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान सबौर क्षेत्र में मात्र 37 प्रतिशत मतदान हुआ था।

इस अवसर पर जीविका के डीपीएम सुनिर्मल, डीपीओ आईसीडीएस अनामिका कुमारी, श्रम अधीक्षक नलिनी रंजन, डायरेक्टर एनईपी अमर कुमार मिश्र, नगर पंचायत अध्यक्ष दीपशिखा परिना, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन, अंचल अधिकारी सौरभ कुमार, सीडीपीओ शोभा रानी, कार्यपालक पदाधिकारी ज्योति कुमारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राकेश कुमार उपस्थित रहे।


 

  • Related Posts

    पावर स्टार पवन सिंह को भाजपा ने फिर दिया धोखा! राज्यसभा में नहीं मिला मौका, समर्थकों को तगड़ा झटका…

    Share Add as a preferred…

    Continue reading