पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर बदमाश, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल

पश्चिम चंपारण की बेतिया पुलिस ने जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल शातिर बदमाश मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने उसे पिस्टल और गोली के साथ अरेस्ट किया।

बेतिया एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि लौरिया थाना अंतर्गत पकड़ी मुनियाटोला सरेह स्थित चीनी मिल के गौरा नाला पुल के पास वाहन जांच करने के दौरान सक्रिय अपराधी मुन्ना कुमार को एक अपाची मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। जब उसकी गहन तलाशी ली गई तो उसके पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन,चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

एसपी ने बताया कि मुन्ना का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। शिकारपुर थाना अंतर्गत मुन्ना ने अपहरण कर फिरौती की मांग की थी। एसपी ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार का इनाम भी रखने की योजना बन रही थी लेकिन इससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एलसपी ने छापेमारी दल को पुरस्कृत करने की बात कही है।

  • Related Posts

    इराक के समुद्री क्षेत्र में तेल टैंकर ‘सेफसी विष्णु’ पर हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मानव तस्करी के मामलों में संवेदनशीलता बरतें पुलिसकर्मी: डीजीपी विनय कुमार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *