कुशवाहा के पार्टी नेता के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना

बिहार में अपराधी इस कदर बेखौफ हो गए हैं कि आम लोगों के साथ साथ अब वह खास को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला वैशाली से सामने आया है, जहां शातिर चोरों ने उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के के नेता के बंद घर को अपना निशाना बनाया और लाखों की संपत्ति चुराकर फरार हो गए।

दरअसल, चोरों ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के बंद घर को अपना निशाना बनाया है। शुक्रवार की रात चोरो ने सराय थाना क्षेत्र के हॉट रोड़ स्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के घर से लाखों की संपत्ति चुराकर फरार हो गए।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वह चार दिन पहले से अपने नए घर में रह रहे थे कल रात में अज्ञात चोरों के द्वारा मेरे बंद घर में ताला तोड़कर 2 लाख से अधिक रुपए की सामान और 25 हजार कैश की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

  • ये भी पढ़े..

    BSSC अभ्यर्थियों का सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम: परीक्षा तिथि घोषित नहीं हुई और संविदा वेटेज नहीं हटा तो बिहार में होगा महाआंदोलन

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर BJP नेता नागमणि के बयान से बवाल, मृतक की तुलना ‘कुत्ते-बिल्ली’ से की; पुराना राम वाला वीडियो भी वायरल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *