आरा में प्रेम संबंध का अनोखा मोड़: देवर-भाभी की चोरी-छिपे मुलाकात के बाद गांववालों ने कराई शादी

आरा (बिहार): बिहार के भोजपुर जिले के आरा में एक प्रेम कहानी ने तब नाटकीय मोड़ ले लिया, जब एक युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए उसके मायके पहुंचा और गांववालों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद गांव में पंचायत बैठी और अंततः दोनों की मंदिर में शादी करवा दी गई।

यह मामला चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव का है। जानकारी के अनुसार, तरारी थाना क्षेत्र के देव चंदा गांव निवासी दिलीप कुमार (24) का प्रेम संबंध अपने ही मौसेरे भाई सोनू चौधरी की पत्नी रानी से पिछले ढाई साल से चल रहा था। रानी की शादी वर्ष 2022 में सोनू से हुई थी। शादी के बाद वह अपने ससुराल में रहने लगी, जहां दिलीप पहले से अपने ननिहाल में रह रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हो गया।

करीब छह महीने पहले जब रानी के पति सोनू को दोनों के रिश्ते का पता चला, तो उन्होंने पत्नी को मायके भेज दिया। हालांकि दिलीप का रानी से मिलना-जुलना जारी रहा। बीते मंगलवार की रात भी वह रानी से मिलने उसके मायके पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।

इसके बाद गांव में पंचायत बैठी और यह फैसला लिया गया कि दोनों की शादी कर दी जाए। शुरुआत में दिलीप ने अपनी भाभी से शादी करने से इंकार कर दिया, लेकिन ग्रामीणों के दबाव में आकर उसे विवाह के लिए तैयार होना पड़ा। बाद में गांव के शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करवाई गई और रानी को उसके प्रेमी के साथ ससुराल विदा कर दिया गया।

पंचायत की ओर से दोनों पक्षों को एक सहमति पत्र भी सौंपा गया है। इस बीच रानी के पहले पति सोनू चौधरी ने बड़ा दिल दिखाते हुए कहा, “पत्नी की खुशी में ही मेरी खुशी है।”


 

  • ये भी पढ़े..

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भागलपुर वन विभाग में योग शिविर, वनकर्मियों ने अपनाया स्वस्थ जीवन का संकल्प

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *