सदन में दिखा अनोखा सीन: नीतीश-तेजस्वी की बातचीत ने खींचा सबका ध्यान

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की आज से शुरुआत हो गई. पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण हुआ. इस मौके पर विधानसभा और विधान परिषद के सभी सदस्य सेंट्रल हॉल में मौजूद रहे. अभिभाषण के दौरान सेंट्रल हॉल से एक दिलचस्प और खूबसूरत राजनीतिक तस्वीर सामने आई, जिसने सबका ध्यान खींच लिया.

सत्र की शुरुआत करते हुए राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में नीतीश सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा पेश किया. उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए आने वाले वर्षों में राज्य के विकास की रूपरेखा भी दोनों सदनों के सदस्यों के सामने रखी. इस दौरान सदन का माहौल पूरी तरह गंभीर और गरिमामय नजर आया.

नीतीश–तेजस्वी की बातचीत बनी चर्चा का केंद्र

राज्यपाल के अभिभाषण के वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अगल-बगल बैठे दिखाई दिए. विपक्ष की पंक्ति में तेजस्वी यादव बैठे थे, जबकि सत्ता पक्ष की ओर मुख्यमंत्री के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री और अन्य मंत्री मौजूद थे.

इसी बीच तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टोकते हुए उनका अभिवादन किया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने भी तेजस्वी से बातचीत की और उनका हालचाल पूछा. सदन के नेता और नेता प्रतिपक्ष के बीच हो रही इस सहज बातचीत ने वहां मौजूद सभी सदस्यों का ध्यान खींच लिया. दोनों उपमुख्यमंत्रियों समेत कई विधायक इस दृश्य को गौर से देखते नजर आए.

राजनीतिक मतभेदों के बीच सौहार्द का यह दृश्य सेंट्रल हॉल की सबसे चर्चित तस्वीर बन गया.


 

  • Related Posts

    पटना में टीवीएफ के साथ बड़ी पहल: बिहार बनेगा फिल्म शूटिंग हब, ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग यहीं होगी, युवाओं को मिलेगा ट्रेनिंग और रोजगार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    उन्नत बिहार का सपना अब धरातल पर! 114वें बिहार दिवस का पटना में गौरवमयी समापन; डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पेश किया ‘उज्ज्वल बिहार’ का रोडमैप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading