स्व. शंकर कुमार मिश्रा की पुण्यतिथि पर वी केयर की अनूठी पहल, अनाथालय के बच्चों के बीच कराया भोजन

भागलपुर में सामाजिक संस्था वी केयर द्वारा श्रद्धेय स्वर्गीय शंकर कुमार मिश्रा की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर सेवा और समर्पण का एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर नाथनगर स्थित रामानंदी देवी हिंदू अनाथालय में निवास कर रहे बच्चों के लिए विशेष भोजन सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें स्नेह और अपनापन भी दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत बेहद भावुक माहौल में हुई। सबसे पहले संस्था के सदस्यों, अनाथालय के बच्चों तथा प्रबंधन समिति के लोगों ने सामूहिक रूप से कुछ क्षण का मौन रखकर स्व. शंकर कुमार मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने उनके समाजसेवा के कार्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

इसके बाद वी केयर के सदस्यों ने अनाथालय में रह रहे बच्चों के साथ मिलकर भोजन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बच्चों को प्रेमपूर्वक भोजन परोसा गया और उनके साथ बातचीत कर उनका हालचाल जाना गया। संस्था के सदस्यों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल भोजन कराना ही नहीं, बल्कि बच्चों को यह एहसास कराना भी है कि समाज उनके साथ खड़ा है और उनके भविष्य के प्रति संवेदनशील है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया, उनसे बातचीत की और उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित भी किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज के हर सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

इस सेवा कार्य में वी केयर संस्था के कई सक्रिय सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नितेश चौबे, कुश मिश्रा, रवि बसाक, गोल्डन सिंह, सोनी मिश्रा, चेतन, मानव, अंकित, अभिषेक गोस्वामी, विश्वजीत सहित अन्य सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

अंत में वी केयर परिवार की ओर से स्वर्गीय शंकर कुमार मिश्रा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था के सदस्यों ने कहा कि उनके आदर्शों और समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए भविष्य में भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

  • Related Posts

    कटिहार में सरपंच पागल यादव गिरफ्तार, फसल क्षति और रंगदारी मांगने का आरोप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार की सियासत में इफ्तार डिप्लोमेसी, राज्यसभा चुनाव से पहले तेजस्वी ने AIMIM से मांगा समर्थन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading