पटना: राज्यसभा चुनाव से पहले RJD के विधायक आर ब्लॉक स्थित होटल में रहेंगे

पटना में राज्यसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायकों को आर ब्लॉक के एक निजी होटल में शिफ्ट किया गया है। विधायक अपने बैग और अन्य आवश्यक सामान के साथ पहुंचे हैं और आज दिनभर तथा रात भर वहीं रहेंगे।

RJD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि पार्टी के सभी विधायक एकजुट हैं और संख्या बल के आधार पर चुनाव जीतने की पूरी तैयारी है। उन्होंने यह भी बताया कि विधायक कल इसी होटल से मतदान करेंगे।

यह व्यवस्था महागठबंधन की रणनीति के तहत की गई है ताकि मतदान से पहले सभी विधायकों की मौजूदगी सुनिश्चित की जा सके।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…