भागलपुर के जगदीशपुर में ट्रक ने युवक को रौंदा

भागलपुर। जगदीशपुर थाना के सामने ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत हो गई। घटना सोमवार रात करीब नौ बजे की है। मृतक की पहचान बांका के अमरपुर स्थित खेमाचक निवासी नकूल दास के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई।

घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि शव की पहचान कर उसके घरवालों को सूचना दे दी गई है। घटना में शामिल ट्रक का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार भागलपुर की तरफ से आ रहा था। तेज गति से आ रहे ट्रक ने पीछे से धक्का मारा और कुचलते हुए निकल गया। घटना के बाद वहां जुटे लोगों का कहना था कि वनवे नियम का पालन नहीं होने के कारण यह घटना हुई है।

बांका में ट्रॉली से कुचल छात्रा की गई जान, जाम

बौंसी (बांका)। भागलपुर-दुमका एनएच पर श्याम बाजार के पास ट्रॉली से कुचलकर साइकिल सवार 13 वर्षीय छात्रा पंकज यादव की पुत्री साक्षी कुमारी की मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे की है जब पांचवीं कक्षा की छात्रा साक्षी साइकिल से अपने घर से स्कूल जा रही थी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया।

  • ये भी पढ़े..

    डीआरसीसी बरारी में कौशल एवं रोजगार मेले का आयोजन, 227 युवाओं का रोजगार के लिए चयन

    Share Add as a preferred…

    टीएमबीयू में पेंशन संकट पर अहम बैठक, पेंशनर संघर्ष मंच ने समय पर भुगतान की उठाई मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *