भागलपुर में पटना के थाना प्रभारी की कार में ट्रक ने मारी टक्कर

सबौर। लोदीपुर थाना क्षेत्र के बाईपास कुशवाहा चौक के पास शनिवार को राजीव नगर पटना के थाना प्रभारी की कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। थाना प्रभारी बाल-बाल बच गए।

थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि वह खुद कार चलाकर भागलपुर में अपने रिश्तेदार के घर से बांका जिले के धनकुंड स्थित अपने गांव जा रहे थे। चौराहे को पार करने के दौरान नवगछिया की तरफ जा रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मारते हुए कुछ दूर तक घसीट दिया। लोदीपुर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर घनश्याम कुमार ने कहा कि ट्रक चालक ने गाड़ी ठीक करवाई और दोनों में समझौता किया गया।

  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *