टेंट का सामान लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में पांच लोगों की मौत; कई घायल

झारखंड के हजारीबाग में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि करीब आधा दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना चरही थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि रविवार की शाम एक ट्रक पर टेंट का सामान लेकर कुछ लोग कहीं जा रहे थे, तभी ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद ट्रक पर सवार मजदूरों में चीख पुकार मच गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक शख्स की मौत इलाज के दौरान हुई है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

  • ये भी पढ़े..

    नाथनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम की मौत

    Share Add as a preferred…

    बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: दो स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत, 9 घायल

    Share Add as a preferred…