बैंक में अचानक चली गोली, कैश वैन गार्ड की बंदूक से फायरिंग में बैंक कर्मी गंभीर घायल

Begusarai शहर के मारवाड़ी मोहल्ला स्थित UCO Bank Main Branch में शुक्रवार को अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। बैंक परिसर में फायरिंग की आवाज सुनते ही ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना में बैंक का एक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला Ratanpur Police Station क्षेत्र का बताया जा रहा है।

घायल युवक की पहचान 31 वर्षीय अनिल दीक्षित के रूप में हुई है, जो बैंक में डेली वेजेस ऑफिस बॉय के तौर पर काम करता है। जानकारी के अनुसार, कैश मैनेजमेंट कंपनी की कैश वैन बैंक में कैश लेने पहुंची थी। इसी दौरान अनिल दीक्षित कैश बॉक्स को वैन में रख रहा था।

अचानक चली गोली, जांघ में लगी

बताया जा रहा है कि कैश वैन में तैनात गार्ड वरुण सिंह की बंदूक से अचानक गोली चल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोली चलते ही बैंक परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। गोली अनिल दीक्षित की दाहिनी जांघ में लगी, जिसके बाद वह मौके पर ही गिर पड़ा।

घटना के बाद बैंक कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने गार्ड को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कैश वैन गार्ड वरुण सिंह को हथियार समेत हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है।

प्रारंभिक पूछताछ में गार्ड ने बताया कि हथियार हाथ से छूटकर नीचे गिर गया था, जिसके कारण अचानक गोली चल गई। हालांकि पुलिस पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गोली किसी और दिशा में चलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बैंक परिसर में हथियारों की सुरक्षा और कैश वैन प्रोटोकॉल को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

क्या बोले एएसपी?

सदर एएसपी आनंद कुमार पांडे ने बताया कि सुरक्षा कर्मी के लाइसेंसी हथियार से एक्सीडेंटल फायरिंग हुई है। फायरिंग के दौरान बैंक का एक स्टाफ घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है।

उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के लाल झंडू कुमार ने ग्लासगो में रचा इतिहास, ई-रिक्शा बेचकर जुटाए थे डाइट के पैसे; अब देश को दिलाया कांस्य पदक

    Share Add as a preferred…

    बिहार बंद के दौरान कई जिलों में उग्र प्रदर्शन, पटना समेत आठ जगहों पर हिंसा; पुलिस कार्रवाई में कई घायल

    Share Add as a preferred…