गर्दनीबाग में बनेगा अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, क्रिकेट की 10 मुख्य पिचें और इनडोर हॉल होंगे तैयार

खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए 5 अतिरिक्त पिचें, दर्शकों और खिलाड़ियों के लिए मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

पटना, 18 सितंबर।राजधानी पटना के गर्दनीबाग में अब खिलाड़ियों को वर्ल्ड-क्लास सुविधाओं से लैस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मिलने जा रहा है। भवन निर्माण विभाग की ओर से बनने वाले इस कॉम्प्लेक्स में 10 मुख्य क्रिकेट पिचें और 5 अतिरिक्त अभ्यास पिचें तैयार की जाएंगी।


28.66 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

लगभग 9.64 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस कॉम्प्लेक्स के लिए 28.66 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है।

  • क्रिकेट ग्राउंड: 60×70 मीटर का विशाल मैदान, दर्शकों के बैठने की सुविधा के साथ।
  • इनडोर अभ्यास हॉल: 36×18 मीटर के दो इनडोर क्रिकेट प्रैक्टिस हॉल खिलाड़ियों को हर मौसम में अभ्यास की सुविधा देंगे।
  • अन्य खेल: बास्केटबॉल, वॉलीबॉल जैसी खेल गतिविधियों के लिए भी आधुनिक कोर्ट विकसित किए जाएंगे।

खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए बेहतर सुविधाएं

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेल अवसंरचना के साथ-साथ जीवन-शैली से जुड़ी सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी:

  • दो मंजिला 6000 वर्ग फीट का प्रशासनिक ब्लॉक
  • जिम, टीम रूम और रेस्टोरेंट
  • दर्शकों के लिए समुचित बैठने की व्यवस्था
  • पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए अलग शौचालय व चेंजिंग रूम

हरियाली और पार्किंग की भी होगी व्यवस्था

  • परिसर में 1,20,900 वर्ग फीट का ग्रीन लैंडस्केप क्षेत्र तैयार होगा।
  • 8,388 वर्ग फीट कार पार्किंग और 4,000 वर्ग फीट दोपहिया पार्किंग की सुविधा।
  • 6 मीटर चौड़ा ड्राइववे आवागमन को सुगम बनाएगा।

भवन निर्माण विभाग का लक्ष्य

भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। उन्होंने कहा—

“यह कॉम्प्लेक्स अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस होगा, जो खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतरीन अवसर देगा। हमारा लक्ष्य बिहार की खेल अवसंरचना को मजबूत करना है।”


 

  • Related Posts

    पावर स्टार पवन सिंह को भाजपा ने फिर दिया धोखा! राज्यसभा में नहीं मिला मौका, समर्थकों को तगड़ा झटका…

    Share Add as a preferred…

    Continue reading