बिहार का बेटा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट! जस्टिस एस. चंद्रशेखर बने देश की सर्वोच्च अदालत के न्यायाधीश, मुजफ्फरपुर में जश्न का माहौल

मुजफ्फरपुर/नई दिल्ली: बिहार की धरती ने एक बार फिर देश को गौरवान्वित किया है। मुंबई हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश Justice S. Chandrashekhar को भारत के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। मंगलवार को उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

जस्टिस एस. चंद्रशेखर का जन्म 25 मई 1965 को हुआ था। उन्होंने University of Delhi के कैंपस लॉ सेंटर से वर्ष 1993 में एलएलबी की डिग्री प्राप्त की और उसी वर्ष दिल्ली स्टेट बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए। वकालत के दौरान उन्होंने लगभग 3,500 मामलों में पैरवी की और सुप्रीम कोर्ट के 140 से अधिक महत्वपूर्ण मामलों में काउंसल के रूप में अपनी भूमिका निभाई।

अपने न्यायिक करियर में उन्होंने 2013 में Jharkhand High Court के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला। बाद में स्थायी न्यायाधीश बने और दिसंबर 2023 में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी भी निभाई। इसके बाद राजस्थान हाई कोर्ट और फिर बॉम्बे हाई कोर्ट में उनकी नियुक्ति हुई, जहां से उनका सफर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा।

जैसे ही उनके सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनने की खबर उनके पैतृक गांव चैनपुर पहुंची, पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना तथा हवन का आयोजन किया। गांव के लोगों ने इसे मुजफ्फरपुर और बिहार के लिए ऐतिहासिक गौरव का क्षण बताया।

बिहार का बेटा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट! जस्टिस एस. चंद्रशेखर बने देश की सर्वोच्च अदालत के न्यायाधीश, मुजफ्फरपुर में जश्न का माहौल

ग्रामीणों का कहना है कि जस्टिस चंद्रशेखर ने अपनी मेहनत, ईमानदारी और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनका परिवार आज भी गांव से गहरा जुड़ाव रखता है और जब भी गांव आता है, बेहद सादगी और आत्मीयता के साथ लोगों से मिलता-जुलता है।

जस्टिस चंद्रशेखर के चाचा युगल किशोर सिंह और मामा नवल किशोर सिंह ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे गांव और बिहार के लिए गर्व का विषय है।

 

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…