पीरपैंती विधानसभा में चुनावी तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक

भागलपुर, 12 अक्टूबर 2025:बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर भागलपुर जिले के पीरपैंती विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक निर्वाचन पदाधिकारी, पीरपैंती ने की।

बैठक में सभी सेक्टर पदाधिकारी, प्रधानाध्यापक और पंचायत सचिव उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था, ए एम एफ (सुनिश्चित बुनियादी सुविधाएं) उपलब्ध कराना, दुरुस्त पहुंच पथ की व्यवस्था और वोटर्स इन्फोर्मेशन स्लिप का समय पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा, स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान चलाने और निर्वाचन से संबंधित सभी प्रतिवेदन समय पर प्रेषित करने का भी सभी को निर्देश दिया गया।

निर्वाचन अधिकारियों ने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि वे निर्धारित समय और प्रक्रिया का पालन करें ताकि निर्वाचन प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।


 

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में होलिका दहन पर तीन नाबालिग लापता, गांव में मातम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी शतरंज: पवन सिंह के अरमान अधूरे, कुशवाहा को मिली बढ़त

    Share Add as a preferred…

    Continue reading