भागलपुर में कांवरियों से भरी पिकअप वैन पलटी, 5 की मौत — मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया गहरा शोक

पटना / भागलपुर, 4 अगस्त 2025 – सावन की श्रद्धा भरी यात्रा सोमवार की रात हादसे की भेंट चढ़ गई। भागलपुर जिले के शाहकुंड-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर कांवरियों से भरी एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर ही 5 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे बेहद पीड़ादायक और दुःखद बताया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, “इस हृदयविदारक दुर्घटना में कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की असमय मृत्यु अत्यंत दुखद है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे इस असीम दुःख की घड़ी में उन्हें संबल दें।”

मुख्यमंत्री ने साथ ही घायल श्रद्धालुओं के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए जिला प्रशासन को हरसंभव चिकित्सा सहायता देने का निर्देश दिया है।

क्या हुआ हादसे में?
प्राथमिक जानकारी के अनुसार पिकअप वैन बिजली के तार के संपर्क में आ गया और का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। सभी कांवरिए शाहकुंड से जल भरने सुल्तानगंज जा रहे थे। सुल्तानगंज से कांवरिये जैठोरनाथ में जल चढ़ाने जाते।

पुलिस-प्रशासन ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। मौके पर अफरातफरी और आक्रोश का माहौल रहा, लेकिन पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से स्थिति काबू में आई।


 

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…