भागलपुर के लालूचक में सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग, मनोज रजक के घर का सारा सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला

भागलपुर: भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र अंतर्गत लालूचक मोहल्ले में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट से लगी भीषण आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में मनोज रजक के मकान में रखा सारा घरेलू सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। गनीमत रही कि समय रहते घर में मौजूद सभी लोग बाहर निकल गए, जिससे कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब घर में खाना बनाया जा रहा था। अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई, जो तेजी से फैलते हुए पूरे घर में फैल गई। कुछ ही देर बाद सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए।

ब्लास्ट के बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं और आसपास के मकानों को भी खतरा उत्पन्न हो गया। घटना के समय घर में मौजूद परिवार के सभी सदस्यों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया और आसपास के घरों को सुरक्षित किया।

इस संबंध में फायर ऑफिसर नागेंद्र उपाध्याय ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण गैस सिलेंडर से रिसाव बताया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि रसोई गैस का उपयोग करते समय पूरी सतर्कता बरतें और किसी भी प्रकार की गैस रिसाव की आशंका होने पर तुरंत गैस सप्लाई बंद कर दें।

वहीं, पीड़ित परिवार के सदस्य कृष्ण रजक ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सारा सामान कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गया। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।

घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगजनी की इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

  • ये भी पढ़े..

    भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, भागलपुर में कैंडल मार्च के साथ निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी एनकाउंटर कांड पर भागलपुर में उबाल, इंसाफ की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग

    Share Add as a preferred…