नालंदा के सरकारी स्कूल में महावीर जयंती पर शराब की महफिल, शिक्षा समिति सचिव के पति भी शामिल

बिहार में वर्षों से लागू शराबबंदी के बावजूद, नालंदा जिले के सरकारी स्कूल में शराब की घटना सामने आई है। मामला बिहारशरीफ प्रखंड के डुमरामा उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है, जहाँ महावीर जयंती के दिन स्कूल के बरामदे में कुछ युवकों ने शराब पी और जाम टकराया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ दिख रहा है कि चार-पांच युवक स्कूल के बरामदे को अपना निजी मयखाना बना चुके थे। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस महफिल में विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव के पति अजीत कुमार भी मौजूद थे।

विद्यालय के प्रधान ब्रज बिहारी ने बताया कि स्कूल की बाउंड्री वॉल न होने के कारण बंद समय में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। उन्होंने पहले भी सुरक्षा के लिए आवेदन किया था।

सदर डीएसपी वन नुरुल हक ने कहा कि वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की जा रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ शराबबंदी कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भागलपुर वन विभाग में योग शिविर, वनकर्मियों ने अपनाया स्वस्थ जीवन का संकल्प

    Share Add as a preferred…