गोपालगंज में पंजाब से दरभंगा जा रही 50 लाख की शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई; एक तस्कर गिरफ्तार

गोपालगंज पुलिस ने 6 हजार लीटर विदेशी शराब जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए है। शराब 12 चक्का ट्रक पर हेलमेट के नीचे छिपाकर लाई जा रही थी। पंजाब से खेप को दरभंगा पहुंचाना था, लेकिन गोपालगंज में ही पकड़ी गई।

रविवार दोपहर बलथरी चेक पोस्ट के पास कुचायकोट थाने की पुलिस की ओर से वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सड़क से 12 चक्का ट्रक गुजर रहा था। इस ट्रक को पुलिस ने चेक किया तो हैरान रह गए। हेलमेट की आर में शराब की बड़ी खेप लाई जा रही थी।

शराब मिलते ही पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर पंजाब के गुरदासपुर जिला निवासी मनदीप सिंह है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। कुचायकोट थाने की पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

दरभंगा पहुंचानी थी शराब

कुचायकोट थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु एसडीपीओ साक्षी राय ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान 12 चक्का ट्रक जब्त किया है, जिसपर कंस्ट्रक्शन हेलमेट के नीचे 6 हजार लीटर विदेशी शराब छिपाकर रखा गया था। इस शराब की खेप को दरभंगा पहुंचानी थी। उन्होंने कहा कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके साथ ही मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • ये भी पढ़े..

    सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, तीन की तलाश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *