गैस सिलेंडर लीकेज होने से घर में लगी भीषण आग, मां और पुत्र की मौत

बिहार के कैमूर जिले में दीपावली के दिन दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक घर में गैस सिलेंडर लीकेज होने से भीषण आग लग गई। इस घटना में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक साथ दो लोगों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खाना बनाने के दौरान हुआ लीकेज
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के बहेरा गांव की है। मृतकों की पहचान बहेरा गांव निवासी सिंधु केवट की पत्नी किरन देवी (36) व पुत्र गोलू कुमार (8) के रूप में हुई है। मृतक के परिजन ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह करीब 8:00 बजे खाना बनाने के दौरान सिलेंडर लीकेज हुआ, जिससे भीषण रूप से आग लग गई। इस घटना में महिला एवं बच्चे की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष गिरीश कुमार दोनों शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं।

घटना के संबंध थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्गावती थाना क्षेत्र के चेहरिया  पंचायत के बहेरा गांव में दो लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्गावती प्रखंड विकास पदाधिकारी रिचा मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि दो लोगों की मौत हुई है। सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी जाती है वह परिजनों को जल्द ही दे दी जाएगी। इधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे रामगढ़ के बीजेपी पूर्व विधायक अशोक सिंह ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने सरकार से मिलने वाले सहायता राशि को जल्द से जल्द दिलाने की बात कही है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…