पटना, 24 दिसंबर 2025। राजधानी पटना के में मंगलवार को राष्ट्रवाद, संस्कृति और युवा शक्ति से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम “हमारे अटल” का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजनेताओं, बुद्धिजीवियों और युवाओं का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में युवा-युवतियों ने अटल भारत दौड़ और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन अटल विचार परिषद के तत्वावधान में परिषद के संरक्षक, पूर्व केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता और डॉ. अर्जित शाश्वत चौबे के संयोजन में किया गया। यह आयोजन भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की 164वीं जयंती, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न की जन्मशताब्दी समापन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष, आपातकाल के 50 वर्ष और वंदे मातरम् की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय कार्यक्रम के रूप में हुआ।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ , , उपमुख्यमंत्री , और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया।
महापुरुषों को किया गया नमन
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पर्यटन एवं कला-संस्कृति मंत्री , खेल एवं युवा मंत्री अर्जुन अवार्डी , आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सहजानंद सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने भारत माता, पं. मदन मोहन मालवीय, अटल बिहारी वाजपेई, लोकनायक , के.बी. हेडगेवार और गुरु गोलवलकर के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
‘विरले ही जन्म लेते हैं मालवीय और अटल जैसे महामानव’
बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेई जैसे महामानव विरले ही जन्म लेते हैं। उनके कार्यों ने भारत को वैश्विक पहचान दिलाई। वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अटलजी का सशक्त भारत का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अटल के विचार, मालवीय जी का राष्ट्रबोध और संघ की सेवा परंपरा ने भारत की वैचारिक चेतना को नई ऊर्जा दी है।
बिहार के 15 युवाओं को मिला ‘अटल युवा सम्मान’
इस अवसर पर बिहार के 15 प्रतिभाशाली युवाओं को अटल युवा सम्मान से सम्मानित किया गया। इनमें अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविद व इंफ्लुएंसर डॉ. शरद सागर, मिस्टर इंडिया वर्ल्ड 2025 विजेता सेवम सिंह, केबीसी मंच पर सम्मानित ‘गांव के डॉक्टर’ डॉ. रमन किशोर, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका निधि चौधरी, हजारों मुफ्त ऑपरेशन करने वाले डॉ. नवनीत, युवा कवि आदर्श भारद्वाज, नासा रोवर प्रोजेक्ट से जुड़े हर्ष राजपूत, सुमंत कुमार और अतिशय चौबे, लेखिका डॉ. मेघा रानी, अंडर-15 महिला क्रिकेटर साक्षी कुमारी, बास्केटबॉल खिलाड़ी नंदनी कुमारी, रक्तवीर नितेश चौबे, कवि कुमार लक्ष्मीकांत और फैशन डिजाइनर वैभव झा शामिल रहे।
अटल दौड़, प्रतियोगिताएं और वर्ल्ड रिकॉर्ड
कार्यक्रम के दौरान पटना के कई स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों ने चित्रकला, क्विज, भाषण, नृत्य, गायन, निबंध और रूपसज्जा जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। सैकड़ों युवाओं ने अटल भारत दौड़ में हिस्सा लिया। वहीं 10 हजार स्क्वायर फीट में वेस्ट मटेरियल से भारत माता और महापुरुषों का पोर्ट्रेट तैयार किया गया, जिसे वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज किया गया।
जेपी सेनानियों का सम्मान
आपातकाल के दौरान जेपी आंदोलन में योगदान देने वाले बिहार के सभी जेपी सेनानियों को पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूली प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र भी रविशंकर प्रसाद ने प्रदान किए। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के सह-संयोजक रजनीश तिवारी ने किया।
कार्यक्रम में रजनीश तिवारी, नागेश सम्राट, राजेंद्र तिवारी, अमरेंद्र त्रिपाठी, संजीव भगत, गुड्डन झा, साहिल कुमार, चंदन कुमार, अतुल रो सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे।
यह आयोजन राष्ट्रभक्ति, युवा ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त संदेश देकर संपन्न हुआ।


