अपर थानाध्यक्ष की गाड़ी से ठोकर लगने के बाद बच्ची की मौत, गुस्साए लोगों ने कार में की तोड़फोड़; कई थानों की पुलिस पहुंची

गोपालगंज में दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। थाने जा रहे अपर थानाध्यक्ष की गाड़ी की चपेट में आने से बच्ची की जान चली गई। बच्ची की मौत से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा मचाया है।

जानकारी के मुताबिक, भोरे थाना के अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार कुचायकोट थाना में योगदान करने जा रहे थे। इसी दौरान 6 वर्षीय बच्ची उनकी गाड़ी की चपेट में आ गई। कार की ठोकर से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा मचाया।

आक्रोशित लोगों ने अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलने के बाद  कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह से हालात को काबू में किया। गुस्साए लोग पुलिसकर्मी के खिलाफ एक्शन की मांग पर अड़े हुए हैं।

  • Related Posts

    जेडीयू दफ्तर बना ‘अखाड़ा’! नीतीश के राज्यसभा जाने पर भड़के कार्यकर्ता; पकवान फेंके, कुर्सियां तोड़ीं; अपने ही नेताओं पर फूटा गुस्सा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *