सीतारामपुर गांव में टेंट हाउस के गोदाम में आगजनी, लाखों की संपत्ति जलकर राख

दबंगों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप, 15 से 20 लाख रुपये के नुकसान का दावा

भागलपुर / सुल्तानगंज | भागलपुर जिले के नगर परिषद सुल्तानगंज अंतर्गत वार्ड संख्या 19 के सीतारामपुर गांव में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज आगजनी की घटना सामने आई है। गांव स्थित मां सरस्वती टेंट हाउस के गोदाम में अज्ञात नहीं बल्कि गांव के ही कुछ दबंग युवकों द्वारा जानबूझकर आग लगाए जाने का आरोप लगाया गया है। इस घटना में गोदाम में रखे शादी-विवाह से जुड़े लाखों रुपये के सामान जलकर पूरी तरह राख हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार रात लगभग 11:30 बजे टेंट हाउस के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। टेंट हाउस संचालक पंकज कुमार साह ने आरोप लगाया है कि गांव के दबंग युवक बंटी चौधरी, गोल्डन चौधरी, अभिषेक चौधरी, बद्री यादव और लक्की यादव ने एकजुट होकर पहले उन्हें धमकी दी और फिर पेट्रोल छिड़ककर गोदाम में आग लगा दी।

शादी-विवाह का सारा सामान जलकर राख

आग लगने से गोदाम में रखी कुर्सी, टेबल, सोफा, डीजे फ्लोर, शादी-विवाह में उपयोग होने वाली कुर्सियां, कंबल सहित फाइबर से बने अन्य कीमती सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। टेंट हाउस मालिक के अनुसार इस घटना में करीब 15 से 20 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

दमकल और ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया गया काबू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी गई। मौके पर तीन दमकल गाड़ियां पहुंचीं। दमकल कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे आसपास के घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।

परिवार दहशत में, पुलिस जांच में जुटी

इस घटना के बाद टेंट हाउस मालिक और उनका पूरा परिवार दहशत के माहौल में है। पीड़ित ने पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading