150 रुपये के बकाया को लेकर दबंगों का जानलेवा हमला, एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल

भागलपुर: भागलपुर जिले के कजरैली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोराचोंकी गांव में महज 150 रुपये के बकाया को लेकर दबंगों द्वारा एक ही परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस हिंसक घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

घायलों की पहचान शिवनारायण पासवान, उनके पुत्र सूरज कुमार पासवान तथा बिहारी लाल कुमार (पिता– विजय मंडल) के रूप में की गई है। सभी घायल गोरा चक्की गांव, थाना कजरैली, जिला भागलपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवनारायण पासवान की गांव में ही चाय–सिगरेट की छोटी दुकान है। आरोप है कि इसी गांव के एक ही परिवार के 10 से 15 लोग एक साथ दुकान पर पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर शिवनारायण पासवान एवं उनके परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ित परिवार का कहना है कि हमले का कारण 150 रुपये का बकाया विवाद है। बताया गया कि इसी विवाद को लेकर करीब तीन महीने पहले कजरैली थाना में मामला दर्ज कराया गया था, लेकिन उस समय पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण आरोपियों का मनोबल बढ़ गया और उन्होंने दोबारा इस हिंसक वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बाइट – शिवनारायण पासवान, घायल

  • Related Posts

    बिहार: विकास योजनाओं की अब होगी ‘साइंटिफिक’ मॉनिटरिंग; ACS एन. विजयलक्ष्मी ने किया कार्यशाला का उद्घाटन, बोलीं- ‘अफसर न होती तो एंथ्रोपोलॉजिस्ट होती’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading