बिहार के जमुई में गिरफ्तारी के डर से भूसे के ढेर में छिपा अपराधी

जमुई पुलिस ने वैद्यनाथ यादव नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। वह खैरा थाना इलाके के मांगामरहर का रहने वाला है। मारपीट मामले में उसके खिलाफ 2012 में केस दर्ज हुआ था। उसकी बेल हुई, लेकिन बाद में जमानत रद्द कर दी गई।

न्यायालय ने वैद्यनाथ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। इसके 12 दिन बाद पुलिस वैद्यनाथ को पकड़ने पहुंची तो वह घर के अंदर भूसे के ढेर में छिपा हुआ मिला।

इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस अवर निरीक्षक विद्यरंजन ने उसे भूसे के अंदर छिपा हुआ देखा था। मामले में अन्य विवरण की प्रतीक्षा है।

https://www.instagram.com/reel/DAYVeTCvAiw/?igsh=NHFzZHhnbzd5YTQ3

  • ये भी पढ़े..

    सहरसा में निकाह के भोज में मटन की जगह चिकन परोसने पर बवाल: बारात में जमकर मारपीट, कई लोग घायल

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर की जर्जर सड़क पर बवाल: सामाजिक कार्यकर्ता ने इंजीनियर पर एफआईआर की मांग की, ‘झूठी रिपोर्ट देकर प्रशासन को गुमराह करने’ का आरोप

    Share Add as a preferred…