सनकी युवक ने युवती और उसकी मां की हत्या कर खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी

सिलाव (नालंदा):बिहार के नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र स्थित सिंह कॉलोनी में बुधवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक सिरफिरे युवक ने पहले एक युवती और उसकी मां की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया।

मृतकों की पहचान योगेंद्र राम की पत्नी पुटूस देवी (40 वर्ष) और उनकी बेटी पूनम कुमारी (18 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान मनीष कुमार (25 वर्ष), निवासी चंडी मऊ गांव, के रूप में हुई है। मनीष को गंभीर हालत में पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस जांच में प्रेम-प्रसंग की आशंका
एसपी भारत सोनी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह मामला एकतरफा प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मनीष बुधवार की देर शाम युवती के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा युवती की मां ने खोला, जिस पर उसने बिना कुछ कहे गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर पूनम बाहर आई तो उसे भी मनीष ने गोली मार दी।

शादी तय होने से था नाराज
परिजनों के अनुसार, पूनम की शादी तय हो चुकी थी। 28 अप्रैल को बारात आने वाली थी और 22 अप्रैल को तिलक समारोह होना था। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं।

मनीष मृतक युवती के भाई का दोस्त था और परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से असंतुलित था। उसका युवती से कोई प्रेम-प्रसंग नहीं था, लेकिन वह जबरन शादी की जिद कर रहा था। शादी की खबर सुनकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

पुलिस जुटी जांच में
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में अवैध गैस गोदाम पर बड़ा खुलासा, मापी से पहले रातोंरात तोड़ा गया गोदाम और हटाए गए सिलेंडर

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में मोहर्रम की 11वीं तारीख पर निकला अलम का जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया गया याद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *