बेतिया में ‘विकसित भारत @2047’ विषय पर 5 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान का शुभारंभ

बेतिया: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), पटना द्वारा बेतिया के राज कचहरी मैदान में आज से पाँच दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम दिनांक 24 से 28 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसका मुख्य विषय ‘विकसित भारत @2047’ है।

इस भव्य चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन डॉ. संजय जायसवाल, माननीय सांसद, पश्चिम चम्पारण द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि डॉ. संजय जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाया जाए। इसी उद्देश्य से इस पाँच दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, ताकि केंद्र सरकार द्वारा पिछले 11 वर्षों में किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम लोगों को सरकार की योजनाओं और नीतियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के कार्यालय प्रमुख कुमार सौरभ ने कहा कि इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, जिससे सभी वर्गों के लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में सहभागी बन सकें।

इस अवसर पर बेतिया एलडीएम सतीश कुमार, डाक अधीक्षक बेतिया श्री मनोज कुमार, श्री उमाकांत सिंह (पूर्व विधायक), श्री रूपम कुमार श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष, बीस सूत्री), श्री जनक शाह (पूर्व चेयरमैन, बेतिया), श्री नीरज कुमार, एजाज अहमद, रवि सिंह, श्रीमती सीमा मढ़ोगरिया, श्री अनिल राम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

पाँच दिवसीय इस जागरूकता अभियान के अंतर्गत डाक विभाग द्वारा प्रतिदिन आधार सुधार, डाक जीवन बीमा एवं अन्य सेवाएं ऑन-स्पॉट उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही बिहार सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा भी अपने-अपने स्टॉल लगाए गए हैं, जहां नागरिकों को योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

कार्यक्रम का संचालन सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नवल किशोर द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जावेद अंसारी ने किया। इस अवसर पर विभाग के ग्यास अख्तर, निशांत कुमार, हर्ष सिन्हा, लोक सांस्कृतिक कलाकारों सहित अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।

यह चित्र प्रदर्शनी एवं जागरूकता अभियान बेतिया की जनता के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और भविष्य के विज़न को समझने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है।

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    विधान परिषद में उठा बंद फैक्ट्रियों का मुद्दा, उद्योग मंत्री का बड़ा दावा—अगले सत्र से पहले लगेंगे 1000 उद्योग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading