मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण और गोवा में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण और गोवा में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिन के दौरान राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम बंगाल के उपहिमालयी क्षेत्र, बिहार और उत्तर पूर्व क्षेत्रों में तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

गांगेय पश्चिम बंगाल और झारखंड पर हवा के कम दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती संचरण बना हुआ है। अगले 48 घंटों के दौरान इसके झारखंड, दक्षिण-पूर्व उत्तरप्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, सीमांचल और दक्षिण बिहार में तेज बारिश का अलर्ट; पटना में आंधी-वज्रपात की चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव: मंत्री श्रवण कुमार ने देर शाम तक किया जनसंपर्क, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगे वोट

    Share Add as a preferred…