अंतरिक्ष स्टेशन जाएंगे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला पहले भारतीय गगनयात्री होंगे, जो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) जाएंगे। आगामी भारत-अमेरिका मिशन पर उड़ान भरने के लिए उन्हें चुना गया है। इसरो ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को मुख्य पायलट के रूप में चुना गया है, जबकि ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर अतिरिक्त पायलट होंगे। इसरो ने बताया कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा भारत के शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजेगी। गगनयात्री अगस्त के पहले सप्ताह से मिशन के लिए अपना प्रशिक्षण शुरू करेंगे। शुभांशु का जन्म 10 अक्तूबर, 1985 को लखनऊ में हुआ। वह एनडीए के पूर्व छात्र हैं। 17 जून, 2006 को वायु सेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन मिला था।

  • Related Posts

    ईरान संकट के बीच ‘पैनिक’ फैलाने वालों पर PM मोदी का कड़ा प्रहार! मंत्रियों को दिया ‘जीत का मंत्र’; होर्मुज से आई भारत के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ बनीं फरमान की दुल्हन! केरल में रचाई शादी; पिता से बताया जान का खतरा, डायरेक्टर बोले- “यह बगावत नहीं, लव जिहाद है”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading