शराब के नशे में ऑल्टो सवार ने विधायक के अकाउंटेंट की स्कूटी में मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।  ऐसे में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। इस घटना में मृतक मटिहानी  विधायक का नजदीकी शक्स बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक बेगूसराय में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार पहिए वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के हर हर महादेव चौक के समीप NH-31 की है। इस घटना में मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हर्रख वार्ड-13 निवासी मोहम्मद इकबाल हुसैन अंसारी का 33 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जवीर हुसैन अंसारी के रूप में की गई है।

वहीं, घटना के बाद होटल के स्टाफ एवं स्थानीय लोगों के द्वारा जब तक उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया तब तक जवीर हुसैन अंसारी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑल्टो कार को जप्त कर लिया है तथा मामले की छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से शराब के नशे में कार सवार तीन युवक को लोगों ने पकड़ लिया है और पुलिस के हवाले कर दिया।

  • Related Posts

    बेतिया में शराब की खेप लेकर भाग रही स्विफ्ट ने मारी टक्कर: दिल्ली जा रहे परिवार की कार के उड़े परखच्चे; 26 पेटी बीयर बरामद, ड्राइवर फरार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    RJD में ‘तेजस्वी युग’ की धमाकेदार एंट्री: कार्यकारी अध्यक्ष बनकर पहली बार ऑफिस पहुंचे; ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिया ‘जीत’ का मंत्र

    Share Add as a preferred…

    Continue reading