Paris Olympics: दो दिन में 2 गोल्ड मेडल ले गया ये खिलाड़ी, उम्र सिर्फ 19 साल!

पेरिस ओलंपिक्स में युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर हैरान करते नजर आ रहे हैं। जहां कुछ खिलाड़ी एक-एक मेडल को तरस रहे हैं, वहीं एक एथलीट ऐसा भी है, जिसने एक नहीं बल्कि दो मेडल जीत लिए हैं और वो भी गोल्ड। जी हां, हम बात कर रहे हैं चीन के 19 साल के शूटर शेंग लिहाओ की। शेंग ने दो दिन पहले 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड इवेंट में पेरिस ओलंपिक्स का पहला गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। उन्होंने हुआंग युटिंग के साथ ये मेडल जीता। दो दिन बाद उन्होंने सोमवार को दूसरे गोल्ड मेडल पर भी कब्जा जमा लिया।

नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया

शेंग लिहाओ ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में दूसरा गोल्ड अपने नाम किया है। इसी के साथ उन्होंने नया ओलंपिक रिकॉर्ड भी बनाया। लिहाओ ने 252.2 के स्कोर के साथ जीत हासिल की। इस स्कोर के साथ उन्होंने टोक्यो में बनाए गए ओलंपिक रिकॉर्ड को 0.6 अंकों से पीछे छोड़ दिया। ये रिकॉर्ड अमेरिका के शूटर विलियम शैनर ने बनाया था।

अर्जुन बबूता चूके

पेरिस में लिहाओ के साथ स्वीडन के विक्टर लिंडग्रेन ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 251.4 अंक हासिल किए। जबकि क्रोएशिया के मिरान मैरिसिक ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। इस इवेंट में भारतीय शूटर अर्जुन बबूता चौथे स्थान पर रहे। उनसे पदक की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन वे निशाना चूक गए। बबूता ने 208.4 पॉइंट हासिल किए।

टोक्यो ओलंपिक्स में जीता था गोल्ड

शेंग लिहाओ इससे पहले भी विश्वस्तर की प्रतियोगिताओं में कई मेडल अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक्स में सिल्वर मेडल जीता था। इसी के साथ बाकू में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप के 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड इवेंट में उन्होंने गोल्ड अपने नाम किया था। काहिरा 2022 वर्ल्ड चैंपियनशिप के 10 मीटर एयर राइफल के तीन इवेंट में उन्होंने एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।

हांग्जो में जीते गोल्ड

हांग्जो में 2022 में आयोजित एशियन गेम्स में भी उन्होंने दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए थे। मिक्स्ड और इंडिविजुअल इवेंट में उन्होंने ये पदक जीते। एशियन चैंपियनशिप 2023 में वह गोल्ड और सिल्वर जीत चुके हैं। दोहा में 2019 में आयोजित जूनियर 50 मीटर इवेंट में उन्होंने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया था। इस तरह 19 साल का ये शूटर अब तक 12 मेडल जीत चुका है। जिसमें 6 गोल्ड शामिल हैं।

Related Posts

टी20 वर्ल्ड कप 2026: मुंबई में भारतीय टीम की जीत का जश्न, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे को किया सम्मानित

Share Add as a preferred…

Continue reading
IPL 2026: एमएस धोनी खेलेंगे पूरा सीजन, CSK CEO काशी विश्वनाथन ने किया बड़ा खुलासा

Share Add as a preferred…

Continue reading