लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए ही नहीं कई और कारणों से भी लड़के रखते हैं दाढ़ी, रिसर्च में हुआ खुलासा

आजकल लड़कों के बीच दाढ़ी का फैशन काफी बढ़ गया है। यहां तक कि 15-16 के बच्चे भी दाढ़ी में नजर आने लगे हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि लड़के आखिर दाढ़ी क्यों रखते हैं। अक्सर सोच लिया जाता है कि लड़कियों को दाढ़ी पसंद होने के कारण से लड़के उन्हें इम्प्रेस करने के लिए दाढ़ी उगाते हैं। ये एक कारण हो सकता है लेकिन इसके अलावा भी कई कारण हैं। आइए जानते हैं।

पोलैंड की सिलेसिया यूनिवर्सिटी और इटली की पाडोवा यूनिवर्सिटी ने इस टॉपिक पर रिसर्च की जिसमें कई नए खुलासे हुए। इस रिसर्च में पता चला कि दाढ़ी वाले पुरुषों को भरोसेमंद, अच्छा पिता, प्रतिभाशाली माना जाता है।

लोग दाढ़ी वाले पुरुषों के बारे में क्या सोचते हैं

लोगों का कहना है कि दाढ़ी वाले लड़के एक अच्छे योद्धा होते हैं साथ में उन्हें भरोसेमंद और मिलनसार भी माना जाता है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दाढ़ी वाले लड़के आक्रामक और प्रभावशाली भी होते हैं।

प्रतिष्ठा बढ़ाने में करता है मदद

रिसर्च में ये भी खुलासा हुआ कि जो पुरुष दाढ़ी रखते हैं उनको समाज में ज्यादा मान-सम्मान दिया जाता है बजाय उन पुरुषों के जो दाढ़ी नहीं रखते हैं। साथ में ऐसे पुरुषों को एक अच्छा पिता भी माना जाता है। ऐसे पुरुष अपने परिवार की देखभाल करने में सक्षम माने जाते हैं।

मैच्योर दिखाता है

दाढ़ी वाला व्यक्ति मैच्योर माना जाता है। दाढ़ी से वो उम्र में बड़े दिखने लगते हैं और साथ में ये भी माना जाता है कि ऐसे लोग अनुभवी होते हैं और लोग उन पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं।

दोस्तों के बीच ऊंचा दिखने के लिए

रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि लड़के दाढ़ी इसलिए भी रखते हैं क्योंकि ये उन्हें दूसरे पुरुषों के बीच ऊंचा दिखाने में मदद करता है। ये उन्हें उन लड़कों से आकर्षित बनाता है जिनकी दाढ़ी नहीं होती है।

महिलाओं को आकर्षित करता है

लड़कों में दाढ़ी बढ़ाने का एक कारण महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करना भी है। कुछ स्टडी कहती हैं कि लड़कियों को दाढ़ी वाले लड़के पसंद होते हैं। इस वजह से भी लड़के दाढ़ी उगाते हैं। वहीं कुछ स्टडी का कहना है कि लड़कियों को बिना दाढ़ी वाले लड़के पसंद होते हैं।

Related Posts

80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

Share Add as a preferred…

Continue reading
पटना की हाईटेक लैब में हो रही ‘शक्ति’ की परीक्षा! 100 प्रोजेक्ट्स पास, अब धांधली पर लगेगी लगाम; जानें कैसे बन रहे बिहार के सरकारी भवन

Share Add as a preferred…

Continue reading