बिहार : जमुई में सांप के डसने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत

जमुई। लक्ष्मीपुर थानाक्षेत्र की मड़ैया पंचायत के पत्थरघट्टा गांव में बुधवार की रात सांप के डसने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मनोज दास की बारह वर्षीय लड़की रानी कुमारी और अजय दास का सात वर्षीय लड़का अनीश कुमार शामिल हैं।

परिजनों के अनुसार रानी और अनीश राज में घर में एक खटिया ही पर सोये थे। इस दौरान किसी विषैला सांप ने दोनों को डस लिया। देखते ही देखते दोनों की तबीयत बिगड़ती चली गई और अंतत दोनों की मौत हो गई। मृत अनीश कुमार पिता अजय दास लखेय गांव का रहने वाला था। वह पत्थर घट्टा स्थित अपने नाना के घर आया हुआ था। घटना को लेकर लक्ष्मीपुर थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सांप के डसने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत होने की सूचना मिली है। हालांकि परिजनों ने इस बाबत कोई शिकायत नहीं दी है।

  • ये भी पढ़े..

    शादी की सालगिरह के 8 दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की रहस्यमयी मौत, दो शादियों की कहानी आई सामने

    Share Add as a preferred…

    जमुई में युवक की संदिग्ध मौत से बवाल: शव रखकर 3 घंटे तक सड़क जाम, अस्पताल पहुंचे दोस्त को भी मारी गोली

    Share Add as a preferred…