कटिहार : पत्नी की हत्या कर थाने में किया समर्पण

कटिहार : प्रखंड की भवानीपुर पंचायत अंतर्गत हरिजन टोला में सोमवार को दूसरे युवक से पत्नी का चक्कर चलने के शक में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद घर से तीनों बच्चों के साथ आरोपी पति थाना पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद हरिजन टोला में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को दी।

ग्रामीणों के अनुसार कदवा थाना क्षेत्र की कुम्हरी निवासी पूरनी देवी की शादी भवानीपुर पंचायत के हरिजन टोला के शिवा राय के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे तीन बच्चे हुए। शिवा मजदूरी कर अपने परिवार का लालन पालन करता था। इस बीच शिवा को शक हो गया कि उसकी पत्नी का गांव के किसी युवक के साथ चक्कर चल रहा है।

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में ‘रोड रेज’ का खौफनाक अंत! ‘रॉन्ग साइड’ से जाने पर टोका तो ड्राइवर को पीट-पीटकर मार डाला; मोतीपुर बाजार में मची चीख-पुकार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading