भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर बस की ठोकर से दो जवान घायल

भागलपुर से सहरसा जा रही बस के चालक ने शनिवार को विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर लापरवाही से बस चलाते हुए ओवरटेक करने के दौरान सेतु पर ड्यूटी में लगे दो सिपाही को धक्का मार दिया।एसपी पूरण झा नेबताया कि दो दिन पूर्व भी बस पर चालक पर ओवरटेक करने के कारण जुर्माना किया गया था। बस को जब्त कर चालक अठगामा फुलकिया मधेपुरा निवासी मिठ्ठू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल जिला पुलिस के जवान मुकेश कुमार और होमगार्ड शिवशंकर मंडल का इलाज मायागंज में चल रहा है।

घोघा में ट्रक और हाइवा की टक्कर में बचा चालक

घोघा। घोघा बाजार के पास एनएच 80 पर शनिवार को ट्रक और हाइवा की टक्कर हो गई। मिर्जाचौकी से भागलपुर की ओर जाने के क्रम में घोघा बाजार के पास टायर फटने पर ट्रक पूरी तरह से अनियत्रित हो गया और हाइवा से उसकी टक्कर हो गई।

  • ये भी पढ़े..

    ससुराल जाते समय युवक की सड़क हादसे में मौत, 12 घंटे बाद भी पोस्टमार्टम नहीं होने पर परिजनों का हंगामा

    Share Add as a preferred…

    नाथनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम की मौत

    Share Add as a preferred…