श्रावणी मेला के दौरान सुल्तानगंज में रोज होगी गंगा आरती

भागलपुर : श्रावणी मेला रविवार से शुरू हो रहा है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए सुल्तानगंज और धोबई में पहली बार 200-200 बेड की टेंट सिटी बनायी गयी है। बांका के अबरखा में 600 बेड और मुंगेर के खैरा में 200 बेड की टेंट सिटी है।

पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने सूचना भवन में शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुल्तानगंज में रोज गंगा आरती होगी। श्रद्धालुओं को सभी प्रकार की उत्तम व्यवस्था मिलेगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं।

  • ये भी पढ़े..

    पीएम सूर्यघर योजना को गति देने की तैयारी, भागलपुर में कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर जल्द लगेंगे नि:शुल्क सोलर सिस्टम

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर गौशाला की सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा, आगलगी मामले की जांच के निर्देश, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

    Share Add as a preferred…