भागलपुर के फतेहपुर का ड्रग्स तस्कर को भेजा गया जेल

भागलपुर। पीरपैंती से गिरफ्तार जीरोमाइल के दोनों ड्रग्स तस्कर को शनिवार को कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बता दें कि जीरोमाइल पुलिस ने शुक्रवार को पीरपैंती में छुपे दोनों तस्कर को गिरफ्तार कर भागलपुर लायी थी। आरोपी मो. मस्सी व मो. औरंगजेब जीरोमाइल के फतेहपुर का रहने वाला है।

18 जुलाई को पुलिस जब मो. मस्सी के घर छापेमारी करने गई थी तो वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसके घर से 15 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप व 22 पत्ता नशीला टैबलेट बरामद किया था। जीरोमाइल थानेदार मुरलीधर शाह ने बताया कि दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    फेसबुक पर हुई दोस्ती, मंदिर में शादी का दावा और फिर रिश्ता टूटने का आरोप! जमुई में महिला ने SI पर लगाए गंभीर आरोप, एसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, अपराध छोड़ने की मिली सजा? हत्या से इनकार करने पर पुराने साथी पर फायरिंग कराने का आरोप

    Share Add as a preferred…