हथियार के साथ शराब के नशे में हंगामा कर रहे नाजिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जमुई में शराब के नशे में शराब और हथियार के साथ प्रखंड कार्यालय के नाजिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने झाझा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार से लक्ष्मीपुर प्रखंड कार्यालय में नाजिर को पुलिस ने शराब पी कर हंगामा करते हुए एक बोतल शराब और हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में जानकारी देते हुए झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि डायल 112 की टीम को सूचना मिली थी कि प्रवीण कुमार झा नाम का एक व्यक्ति शराब के नशे में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट कर रहा है और हंगामा कर रहा है।

मामले की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच कर शराब के नशे में उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और कमरे की तलाशी में उसके बिस्तर पर से 7.65 एमएम का एक पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस के साथ एक बोतल शराब भी बरामद किया है। एसडीपीओ ने बताया कि ब्रेथ एनालाइजर से शराब पीने की भी पुष्टि हुई हुई है और हथियार भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार व्यक्ति को पुलिस ने जेल भेज दिया।

  • ये भी पढ़े..

    मुजफ्फरपुर की जर्जर सड़क पर बवाल: सामाजिक कार्यकर्ता ने इंजीनियर पर एफआईआर की मांग की, ‘झूठी रिपोर्ट देकर प्रशासन को गुमराह करने’ का आरोप

    Share Add as a preferred…

    जमीन और मकान अपने नाम कराने के लिए बेटों ने माता-पिता को पीटा, वृद्ध दंपती ने थाने पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

    Share Add as a preferred…