विधान परिषद में नेता विरोधी दल बनाई गईं राबड़ी देवी

विप में नेता विरोधी दल, सत्तारूढ़ दल के उप नेता, सचेतक और उपमुख्य सचेतक का मनोनयन हो गया है। सीएम नीतीश कुमार की सहमति के बाद विप सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

वहीं नेता विरोधी दल के रूप में पूर्व सीएम राबड़ी देवी का मनोनयन हुआ है। विप के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह की अनुमति पर मनोनयन लागू हो गया है। भाजपा के प्रो. राजेन्द्र गुप्ता और जदयू के ललन सर्राफ विप में सत्तारूढ़ दल के उप नेता बने। जदयू के नीरज कुमार व रीना देवी को सत्तारूढ़ दल का सचेतक तो भाजपा के संजय प्रकाश को सत्तारूढ़ दल का उप मुख्य सचेतक बनाया गया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पत्र के आलोक में पूर्व सीएम राबड़ी देवी को नेता विरोधी दल के रूप में मनोनीत किया गया है।

सचेतक, उप मुख्य सचेतक बने

विस में भी भाजपा और जदयू की ओर से सत्तारूढ़ दल के सचेतक व उपमुख्य सचेतक का भी मनोनयन हुआ। भाजपा ने जनक सिंह को उप मुख्य सचेतक बनाया है। जबकि विजय मंडल, आलोक रंजन, कृष्ण ऋषि, हरि भूषण ठाकुर, संजय सरावगी व विरेन्द्र सिंह को सचेतक मनोनीत किया गया है। जदयू ने राजकुमार सिंह, सुधांशु शेखर और नरेंद्र कुमार नीरज को सचेतक बनाया है।

  • ये भी पढ़े..

    पूर्व सांसद के तीन पुत्र समेत पांच आरोपियों को जेल, जमीन विवाद में मारपीट और फायरिंग मामले में कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    स्नातक पास छात्राओं को मिलेगी 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि, डेढ़ लाख लाभार्थियों के खाते में जाएगी राशि

    Share Add as a preferred…