बिहार में तलाशे जा रहे हैं नेपाल बस हादसे में लापता लोग

पिछले दिनों नेपाल में हुए बस हादसे में लापता लोगों की तलाश के लिए अब बिहार में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। बगहा 2 के नारायणपुर घाट पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को नदी में बहे शव को तलाश करने के लिए लगाया गया है। सर्च ऑपरेशन में एनडीआरएफ की 30 टीम और एसडीआरएफ की 19 टीम को लगाया गया है।

मामले को लेकर बगहा अंचलाधिकारी निखिल कुमार ने बताया कि बीते दिनों में नेपाल में बस हादसा के बाद कई लोग त्रिवेणी नदी में बह गए थे। उनकी तलाश के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है क्योंकि गंडक बराज से कई शव बरामद हुए हैं। इसलिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को बगहा में गंडक नदी में तलाशी अभियान में लगाया गया है। तलाशी अभियान में अगर शव बरामद होते हैं टन वह नेपाल एपीएफ और नेपाल आर्मी को सौंप दी जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, भागलपुर में कैंडल मार्च के साथ निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी एनकाउंटर कांड पर भागलपुर में उबाल, इंसाफ की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग

    Share Add as a preferred…