सुल्तानगंज में श्रावणी मेला को लेकर टेंट सिटी का निर्माण कार्य आखिरी चरण में

एप के माध्यम से कांवड़िया देख सकेंगे गंगा किनारे घाट पर कितनी है भीड़ , कांवड़िया जान सकेंगे देवघर की भीड़ की स्थिति, सुल्तानगंज से कांवडिया पथ तक तैयारियां अंतिम चरण में : जिलाधिकारी

भागलपुर के सुल्तानगंज में श्रावणी मेला की तैयारियां अंतिम चरण में है। इस बार कांवडियों के लिए पहली बार विशेष इंतजाम किये जा रहे हैं। इस वर्ष रैन शेल्टर के इन्तज़ाम के साथ साथ टेंट सिटी का भी निर्माण किया जा रहा है। यहाँ 200 बेड की सुविधा रहेगी। इसके साथ ही शुद्ध पेयजल, पंखा,कूलर, शौचालय के इन्तज़ाम रहेंगे। इसके साथ ही टेंट सिटी में भी हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।IMG 20240718 WA0026

इसके साथ ही कांवड़िया पथ पर भी बालू बिछाया गया है। पथ पर जगह जगह पीएचईडी की ओर से शौचालय, पेयजल स्प्रिंकल वाटर के इन्तज़ाम किये गए हैं कांवडियों की विशेष सुविधा के लिए इस बार सीसीटीवी के साथ साथ ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। वहीं एक मोबाइल एप भी बनाया गया है।

इस एप के माध्यम से कांवड़िया यह देख सकेंगे कि गंगा किनारे घाट पर कितनी भीड़ है। यह कांवड़िया जान सकेंगे देवघर की भीड़ की स्थिति जानेंगे। सुल्तानगंज से कांवडिया पथ तक तैयारियां अंतिम चरण में है।

  • Related Posts

    भागलपुर में ‘नशे’ ने बिगाड़ा वरमाला का खेल! दूल्हे की अजीब हरकतों पर बिफरी दुल्हन, बाराती बने बंधक; जानें 5 लाख के जुर्माने से ‘फेरों’ तक की पूरी कहानी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    आज का राशिफल और पंचांग: 14 मार्च 2026, शनिवार — जानें सभी 12 राशियों का हाल, शुभ रंग और शुभ अंक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading