देवर के अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रही महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

नालंदा :नूरसराय थाना इलाके के बाजार में देवर के अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रही महिला को ट्रक ने रौंद दिया । जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका पटना जिले के बख्तियारपुर निवासी स्वर्गीय मतदान लाल विश्वकर्मा की 65 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी है।मृतका के पुत्र ने बताया कि मंगलवार की देर चाचा शंभू विश्वकर्मा की मौत हो गई उनकी मिट्टी मंजिल में शामिल होने के लिए बाइक से मां के साथ आ रहे थे ।

इसी दौरान कैथौली पुल के समीप ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे महिला सड़क पर गिर गई इसके बाद ट्रक चालक उनके शरीर को रौंदते हुए फरार हो गया।नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है । फरार ट्रक की पहचान की कोशिश की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    ससुराल जाते समय युवक की सड़क हादसे में मौत, 12 घंटे बाद भी पोस्टमार्टम नहीं होने पर परिजनों का हंगामा

    Share Add as a preferred…

    नाथनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम की मौत

    Share Add as a preferred…