Chandrayaan-3 ने भेजी ‘चंदा मामा’ की पहली तस्वीर, भारत के वैज्ञानिकों ने आखिरकार रच दिया इतिहास

चंद्रयान 3 ने भेजी चांद की सबसे खूबसूरत तस्वीर, ISRO ने किया शेयर, आपने देखी या नहीं? भारत का मून मिशन यानी कि चंद्रयान 3 चांद की आर्बिट में दाखिल हो गया है। शनिवार को शाम सात बजे उसने ये अहम पड़ाव सफलतापूर्वक पार कर लिया। अब उस पड़ाव को पार करने के बाद चंद्रयान ने चांद की सबसे खूबसूरत तस्वीर भेज दी है। इसरो ने ट्वीट कर चांद की एक शानदार फोटो लोगों के लिए शेयर की है।

चांद की पहली तस्वीर कैसी है?

इसरो ने ट्वीट कर लिखा कि जिस समय चांद की ऑर्बिट में दाखिल हुआ जा रहा था, चंद्रयान 3 को चांद कुछ ऐसा दिखा। जो तस्वीर शेयर की गई है, उसमें चांद काफी भव्य दिखाई पड़ रहा है। सफेद रंग का ये विशाल ग्रह काफी करीब से लोगों को दिखा दिया गया है।

अब भारत के चंद्रयान के लिए 23 अगस्त सबसे अहम तारीख है। इसी दिन उसे चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करनी हैं। पिछली बार भारत का चंद्रयान 2 इसी स्टेज पर फेल हो गया था। लेकिन अब चंद्रयान 3 पूरी तैयारी के साथ चांद की तरफ बढ़ रहा है। पिछली गलतियों से सीख लिया गया है। इसी वजह से इस बार लैंडिंग साइट के लिए 500×500 मीटर के छोटे से जगह के बदले 4.3 किमी x 2.5 किमी के बड़े जगह को टारगेट किया गया है। इसका यह मतलब हुआ की इस बार लैंडर को ज्यादा जगह मिलेगी और वो आसानी से सॉफ्ट लैंडिंग कर पाएगा।

इस बार ईंधन की क्षमता भी बढ़ाई गई है ताकि अगर लैंडर को लैंडिंग स्पॉट ढूंढने में मुश्किलात का सामना करना पड़ा तो उसे वैकल्पिक लैंडिंग साइट तक आसानी से ले जाया सके। जानकारी के लिए बता दें कि चंद्रयान-3 करीब 615 करोड़ रुपये के बजट पर बनाया गया है। जनवरी 2020 की एक रिपोर्ट में, इसरो के अध्यक्ष के हवाले से कहा गया था कि मिशन के लिए लैंडर रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल की लागत लगभग 250 करोड़ रुपये होगी, जबकि लॉन्च की लागत 365 करोड़ रुपये होगी।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में TMC के 20 बागी सांसदों को नहीं मिली अलग दल की मान्यता, सदन में अलग बैठने की मांग भी खारिज

    Share Add as a preferred…

    NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले पीएम मोदी: ‘दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा, युवाओं के भविष्य से नहीं होगा खिलवाड़’

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *