विशेष विमान से पटना पहुंचेंगे मुकेश सहनी, पिता की हो गई है हत्या

पटना : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई है। कहा जा रहा है कि घर में ही उनकी हत्या की गई है। दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने इसकी पुष्टि की है। एसएसपी ने बताया कि उनका शव घर के भीतर क्षत-विक्षत हालत में मिला। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। जीतन सहनी का घर दरभंगा के सुपौल बाजार के अफजला पंचायत में है।आपको बता दें कि पिता जीतन सहनी की खबर सुनकर मुकेश सहनी मुंबई से विशेष विमान से पटना पहुंचेंगे। अभी फिलहाल वह मुंबई में हैं। मुकेश सहनी पटना के बाद दरभंगा अपने पैतृक आवास के लिए रवाना होंगे। सहनी के पिता की हत्या के बाद हर राजनीतिक दलों के नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री व हम के संरक्षक जीतन राम मांझी, लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार, राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और कांग्रेस नेता राघवेंद्र कुशवाहा ने एक वीडियो जारी कर उनके पिता की निर्मम हत्या पर दुख व्यक्त किया है। सभी ने कहा है कि कोई भी दोषी होगा वह बख्शा नहीं जाएगा चाहें जहां भी छूपकर बैठा है।

  • ये भी पढ़े..

    राजद विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमीन विवाद मामले में मिली अग्रिम जमानत

    Share Add as a preferred…

    पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Share Add as a preferred…