पुराने सिक्के बेचकर लखपति बनाने का देते झांसा, पुलिस ने 2 साइबर फ्रॉड के मामले में आरोपियों को किया गिरफ्तार

राजस्थान के अलवर जिले के बगड़ तिराया थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड के मामले में दो जनों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से चार मोबाइल बरामद किए गए हैं. इन आरोपियों को बंजरिका के जंगल में दबिश देकर पकड़ा गया. पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन ठगी करने वालों के विरुद्ध चलाए गए ऑपरेशन एंटी वायरस अभियान के तहत साइबर फ्रॉड प्रभावित स्थान में दबिश देकर 1 प्रकरण दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 4 मोबाइल जब्त किए गए.

बगड़ तिराया पुलिस ने बताया कि सूचना पर ऑनलाइन ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को पकड़ा गया. इनसे पूछताछ की गई, तो अपने मोबाइल में सुमित कुमार नाम से फर्जी आईडी बना रखी थी. उसकी आईडी कार्ड और आधार कार्ड गूगल फोटो से डाउनलोड किए गए बताए गए. आरोपी लोगों को पुराने सिक्के बेचकर लखपति और करोड़पति बनने का झांसा देते थे.

इनकी फेसबुक आईडी को जब चेक किया गया, तो पता चला कि आरोपियों ने सिक्के खरीदने वाली फर्जी कंपनी के नाम से आईडी बना रखी थी. इसके साथ ही वे किसी नामी व्यक्ति की फोटो एडिट कर लगा देते थे. इसके साथ ही लुभावने वादों के श्लोगन लिखते थे, जिससे लोग झांसे में आ जाते.

इस तरह फंसाकर वे लोगों से पैसे ऐंठ लेते. जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि बगड तिराहा थानाधिकारी उमाशंकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी. कार्रवाई में अजरूदीन पुत्र ईस्माईल मेव, और आरिफ पुत्र अब्दुल मजीद खां मेव को गिरफ्तार किया गया.

  • ये भी पढ़े..

    दिल्ली में CJP प्रदर्शन हिंसक: पुलिस पर हमले, सरकारी संपत्ति को नुकसान; उपद्रवियों पर होगी बड़ी कार्रवाई, FIR की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    ’23वें दिन भी नहीं टूटा अनशन’: पुलिस कार्रवाई के बाद सोनम वांगचुक ने बदला फैसला, अभिजीत दीपके बोले- ‘अगर कुछ हुआ तो जिम्मेदार कौन?’

    Share Add as a preferred…