भागलपुर : हवाई अड्डा मैदान में युवती से गैंगरेप, दोस्त के साथ गई थी घुमने

भागलपुर : तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा मैदान में गुरुवार की रात एक छात्रा के साथ तीन-चार युवकों ने गैंगरेप किया। मामले को लेकर शनिवार देर शाम तिलकामांझी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। सदर अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस आरोपितों की पहचान में जुटी है।

छात्रा गुरुवार शाम को अपने दोस्त के साथ हवाई अड्डा मैदान गई थी। इसकी जानकारी उसकी मां को भी थी। पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह दोस्त के साथ बैठी थी। तभी अंधेरे में कार से तीन-चार युवक उतरे और उसे पकड़कर कार के अंदर ले गए। दोस्त के विरोध करने पर उसका भी मुंह बांध दिया गया। फिर सभी ने बारी-बारी से छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा किसी तरह दोस्त के साथ घर आई और मां को जानकारी दी। शनिवार को केस दर्ज कराने के बाद सिटी एसपी और डीएसपी ने पूरे मामले की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पहुंच जांच की। सिटी एसपी राज ने बताया कि घटना सही है। पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़े..

बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

Share Add as a preferred…

बीएयू कुलपति का नालंदा कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर और पीआरसी मोकामा का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति और धीमे निर्माण कार्य पर जताई नाराजगी

Share Add as a preferred…