मुहर्रम के दिन कहलगांव में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

मुहर्रम को लेकर शुक्रवार को कहलगांव थाना परिसर में थानाध्यक्ष अतुलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में थाना क्षेत्र के सभी 13 अखाड़ा से प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद थे। थानाध्यक्ष ने कहा कि मुहर्रम के दिन कहलगांव शहर में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।

दूसरी ओर अकबरनगर थाना परिसर में थानाध्यक्ष रोहित रितेश के नेतृत्व में शांति समिति के साथ बैठक किया गया। इस दौरान अपवाहों और असामाजिक तत्वों से निपटने के लिये सक्रिय होकर जनप्रतिनिधियों को अपना योगदान देने की अपील की।

वहीं सुल्तानगंज थाना परिसर में बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने की। बैठक में बीडीओ संजीव कुमार, सीओ रवि कुमार, नगर उपसभापति नीलम देवी, सहित समिति के सदस्यों ने शांति पूर्वक मुहर्रम मनाने की बात कही। वहीं शाहकुंड, सजौर और कजरैली थाना परिसर में भी शांति समिति की बैठक की गई। जिसमें सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने की अपील की गई।

  • ये भी पढ़े..

    भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, भागलपुर में कैंडल मार्च के साथ निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    Share Add as a preferred…

    ससुराल जाते समय युवक की सड़क हादसे में मौत, 12 घंटे बाद भी पोस्टमार्टम नहीं होने पर परिजनों का हंगामा

    Share Add as a preferred…