मालिक का टोटो लेकर भागने वाले का शव बरामद

भागलपुर : छह महीने पहले मालिक का टोटो लेकर भागने वाले मोदीनगर में सिकंदरपुर हरिजन टोला के बौधू दास का शव शुक्रवार सुबह बबरगंज थाना क्षेत्र से बरामद किया गया।

शव की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पत्नी नीतू देवी ने बताया कि पति भाड़े पर लेकर टोटो चलाते थे। छह माह पहले मालिक का टोटो लेकर भाग गए थे। बाद में पता चला था कि उन्होंने टोटो बेच दिया है। टोटो मालिक उसकी शिकायत लेकर बार-बार घर आते थे। पिछले कुछ दिनों से बबरगंज इलाके में बौधू को देखा जा रहा था। वह परिजन के पास नहीं आया था। बबरगंज थानेदार रविशंकर कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चल सकेगा।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में गूंज सकता है वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का शोर, सैंडिस स्टेडियम को मिल सकती है रणजी ट्रॉफी की मेजबानी

    Share Add as a preferred…

    बेंगलुरु में बैठे बेटे ने मोबाइल पर LIVE देखा माता-पिता का मर्डर, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

    Share Add as a preferred…