आकाशीय बिजली गिरने से बिहार में 21 लोगों की मौत: आज पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट, कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात

बिहार के सभी जिलों में आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। गोपालगंज और मधुबनी में सुबह से तेज बारिश हो रही है। पड़ोसी देश नेपाल में भी पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। इस कारण गंडक, कोसी, बागमती, कमला समेत कई नदियां उफान पर हैं।

इससे बेतिया, मोतिहारी, गोपालगंज, मधुबनी, सुपौल, अररिया समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में आकाशीय बिजली से 21 लोगों की मौत हुई है।

मौसम वैज्ञानिक की माने तो अगले 24 घंटे के भीतर मानसून फिर से सक्रिय होगा। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण नमी की मात्रा बढ़ गई है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी अधिक महसूस हो रही है।

  • ये भी पढ़े..

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…