मंगल बाजार से लिपस्टिक और क्लचर चोरी करते थी कृतिका मलिक

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक इन दिनों खूब चर्चा बटोर रहे हैं। दोनों घर में हर दिन नया बवाल मचाते हैं। हाल में ही विशाल पांडे से कृतिका मलिक की लड़ाई देखने को मिली, लड़ाई इतनी बढ़ी की कृतिका पर कमेंट करने के चलते विशाल को अरमान ने थप्पड़ भी जड़ दिया। इस लड़ाई के बीच ही कृतिका की खूबसूरती और भोलेपन की भी चर्चा रही। अब कृतिका मलिक का बिग बॉस से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो बता रही हैं कि वो चोरियां किया करती थी वो भी मंगल बाजार में। बीबी हाउस के अंदर ही उन्होंने पूरा किस्सा सुनाया किस तरह वो छोरी करती थीं।

कृतिका मलिक ने बताई अपनी करतूत

कृतिका मलिक ने अपने बचपन की करतूत कबूल की और बताया कि उन्होंने किस तरह कई बार मंगल बाजार में चोरी की। इस किस्से को उन्होंने अपने पति अरमान मलिक और विशाल पांडे के सामने सुनाया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुर्सी पर अरमान और विशाल बैठे हुए हैं, वहीं कृतिका जमीन पर बैठी नजर आ रही हैं। वो इशारा करते हुए कहती हैं, ‘मैंने ऐसे कर के हाथ बढ़ाया और इयररिंग उठा ली और फिर उसे छिपाते हुए जेब में रख लिया। मुझे लगा ये तो बड़ा आसान है। मुझे लगा मैं तो चोरी किया करूंगी, मैं तो एक्सपर्ट बन गई। अगली बार फिर गई, मैंने अपनी बहन से पूछा क्या चाहिए उसने कहा क्लचर मैंने फिर खुद से पूछा और बोला लिपस्टिक चाहिए। फिर लिपस्टिक और क्लचर जेब में रख ली। दो तीन मंगल बाजार में चोरी करती रही। फिर एक बार सामान उठा रही थी और एक आदमी ने मेरा हाथ पकड़कर पूछा कि क्या चाहिए, उसने कहा कि मैंने तुम्हें पहले भी देखा था कि तुम चोरी कर रही थी।

https://www.instagram.com/reel/C9FhMUzhAtm/?igsh=dTNhbHJscGR3ZG5t

कृतिका पर भड़के अरमान

बता दें, अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नी पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के घर में एंट्री किए थे। पहली पत्नी पायल मलिक कुछ ही दिनों में बेघर हो गई, लेकिन अरमान और कृतिका घर में टिके हुए हैं। अरमान ने हाल में ही विशाल को थप्पड़ मारा और वो लगातार चर्चा में भी बने हुए हैं। उनकी लड़ाई यही खत्म नहीं हो रही, ये अब भी जारी है। वहीं अरमान बीते दिनों कृतिका पर भी भड़के नजर आए थे। उन्होंने कृतिका को कहा था कि वो विशाल से दूरी बनाकर रखे, जिसके बाद कृतिका ने अरमान को काफी सफाई भी दी थी।

ये भी पढ़े..

‘कॉकरोच’ कहने का जवाब सड़क पर! CJP आंदोलन ने दिल्ली की सियासत में मचाई हलचल

Share Add as a preferred…

जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

Share Add as a preferred…